Health Tips: पालक खाने से शरीर को मिलते हैं कई फायदें, जानें इसके और भी कई अनोखे फायदे

डीएन ब्यूरो

पालक खाना सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इसमें कई पौष्टिक तत्व मौजूद रहते हैं। जानिए पालक खाने के कई फायदों के बारे में डाइनामाइट न्यूज़ पर

पालक खाने के फायदे

पालक का नाम सुनते ही कई लोग अपना मुंह बनाने लगते हैं। लेकिन पालक खाना सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है।

पौष्टित तत्वों से भरपूर

पालक एमिनो एसिड, विटामिन ए, सी, ई, के, आयरन, आयोडीन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

गर्भावस्था में फायदेमंद

गर्भावस्था में प्रोटीन से भरपूर आहार, मसलन दाल, बींस, पालक, अंडा और चिकन न खाने वाली महिलाएं अपने होने वाले बच्चे को प्रोस्टेट कैंसर के प्रति ज्यादा संवेदनशील बनाती हैं।

एनीमिया

पालक के रोजाना सेवन करने से एनीमिया में होने वाली आयरन की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है। आरयन हमारे शरीर की कोशिकाओं में खून में मिलकर आॉक्सीजन पहुंचाने का काम करता है।

आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद

पालक में आयरन के अलावा एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्थिसैथिन नामक जरूरी पोषक तत्व पाएं जाते हैं। जिससे आंखों की रोशनी और आंखों से जुड़ी परेशानियों को ठीक करने में लाभ मिलता है।

हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार

पालक हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मददगार होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भरपूर होते हैं।

पालक शरीर को रेगुलेट करता है

शरीर के अंगों को ठीक तरह से काम करने के लिए हाइड्रेट रहना बेहद आवश्यक होता है। पालक शरीर को रेगुलेट करता है।








संबंधित समाचार