जेल में सो नहीं सका राम रहीम, इस तरह काटी पहली रात

डीएन ब्यूरो

2 साध्वियों से रेप के मामले में 20 साल कैद की सजा पाए गुरमीत राम रहीम की नींद पहली रात जेल में उड़ी रही। वह पहली रात जेल में सो नहीं पाया और बैरक में इधर-उधर टहलता रहा।

स्रोत: इंटरनेट
स्रोत: इंटरनेट


रोहतक: 2 साध्वियों से रेप के मामले में 20 साल कैद की सजा पाए गुरमीत राम रहीम की नींद पहली रात जेल में उड़ी रही। वह पहली रात जेल में सो नहीं पाया और बैरक में इधर-उधर टहलता रहा। बताया जा रहा है कि राम रहीम ने बीमारी का बहाना बनाकर जेल का खाना खाने से इनकार कर दिया और भूखा ही सो गया। राम रहीम को रोहतक के सुनारिया जेल में रखा गया है। जहां राम रहीम को रखा गया है, वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये है।

यह भी पढ़ें: जंगली जानवर की तरह पेश आया राम रहीम, वह माफी का हकदार नहीं: जज
जेल सूत्रों के मुताबिक राम-रहीम को शाम के वक्त खाने में अन्य कैदियों की तरह 4 रोटी और सब्जी दी गई थी लेकिन उसने सिर्फ आधी रोटी और सब्जी खाई। बताया जाता है कि सुरक्षा कारणों से उसे बैरक की बजाय जेल की सेल में रखा जाएगा। बैरक में 60 और सेल में तीन से पांच कैदी रखे जा सकते हैं। राम रहीम को जेल प्रशासन ने नया कैदी नंबर 8647 दिया है।
राम रहीम को को अब जेल मैनुअल के अनुसार आम कैदी की तरह सफेद रंग के कपड़े पहनने होंगे। डेरा प्रमुख के वकीलों ने राम रहीम की जेल बदले जाने की भी अर्जी लगाई है, इसलिए देर सबेर उसकी जेल भी बदली जा सकती है।

यह भी पढ़ें: राम रहीम को सजा सुनाने वाले जज जगदीप सिंह की खास बातें
सोमवार की दोपहर सीबीआई की विशेष कोर्ट ने रोहतक में जेल में रामरहीम को 20 साल जेल की सजा सुनाई। दोनों मामलों में अदालत ने दोषी राम रहीम को 15-15 लाख का जुर्माना देने के भी आदेश दिया।










संबंधित समाचार