देवरिया: लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन ने मनाई अगस्त क्रांति दिवस की वर्षगांठ, जताई चिंता

डीएन संवाददाता

अगस्त क्रांति (9 अगस्त 42) की 76 वीं वर्षगांठ के मौके पर सेनानी भवन में लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर देश में भ्रष्टाचार समेत तमाम तरह की सामाजिक समस्याओं पर चिंता जताई गयी। पूरी खबर..

लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में उपस्थित लोग
लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में उपस्थित लोग


देवरिया: लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन द्वारा अगस्त क्रांति दिवस की 76 वीं वर्षगांठ धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनायी गयी। इस मौके पर देश में बढ़ते भ्रष्टाचार, अपराध, जातिवाद और अराजकता जैसी तमाम समस्याओं पर गहरी चिंता जताई गयी। संगठन ने देश में व्याप्त समस्याओं को हल करने और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिये युवाओं से आगे आने का भी आह्वान किया। 

 

 

सेनानी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सदस्य देवीप्रसाद सिंह ने कहा भारत वर्ष को स्वतंत्र कराने वालों ने जिस भारत का सपना देखा था, वह एक भ्रष्टाचार रहित व अपराध मुक्त भारत के रूप में था। लेकिन आज का भारत उनके सपनों से परे हो गया, जहां अपराध, भेदभाव समेत कई सामाजिक समस्याएं मौजूद है। उन्होंने सभी लोगों से इस समस्याओं के खिलाफ लड़ने की अपील की।  

 

उन्होंने कहा कि देश में जातिवाद, घूसखोरी, भ्रष्टाचार अराजकता का बोलबाला है, लोकतंत्र रक्षक सेनानी यह सब देखने को मजबूर है। चाहकर भी कुछ कर सकने की स्थिति में है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे देश से भ्रष्टाचार, कदाचार और अराजकता दूर करने के लिए आगे आयें और अपनी सार्थक भूमिका निभायें।

विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक सुरेस यादव, पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, लोकतंत्र सेनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट जय प्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष रमजान अली, डॉ रामअवध यादव आदि नेताओं ने भी भ्रष्टाचार और भारत की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला।
 










संबंधित समाचार