यूपी: सीतामढ़ी में पूजापाठ के बाद प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला..

डीएन ब्यूरो

लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान होने के बाद से ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी अखाड़े में अपने पैंतरे आजमा रही हैं। प्र‍ियंका ने प्रयागराज से वारणासी तक की चुनावी यात्रा शुरू की है। आज यूपी के सीतामढ़ी में प्रियंका ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..



नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2019 का ऐलान होने के बाद से ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी अखाड़े में अपने पैंतरे आजमा रही हैं। प्र‍ियंका ने प्रयागराज से वारणासी तक की चुनावी यात्रा शुरू की है। 

चुनावी 'नाव यात्रा' के दूसरे दिन मंगलवार को प्रियंका वाड्रा भदोही सीतामढ़ी के सीता मंदिर दर्शन करने पहुंची। पूजा अर्चना करने के बाद बनकट दलित बस्ती जाकर वह दलित समाज के लोगों से मिली। 

इस दौरान मीडिया के माध्‍यम से कहा, योगी सरकार ने दो साल का जो रिपोर्ट कार्ड दे रही है वह देखने में बहुत अच्छा लग रहा है। लेकिन विकास और योजनाएं जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचने से हकीकत कुछ और ही है। वह महर्षि बाल्मीकि आश्रम और लव-कुश जन्म स्थल का दर्शन करने भी गई। 

भदोही  में ही प्रियंका बुनकरों से भी मिली और कहा किसान से लेकर बुनकर तक सभी वर्ग प्रताड़ित हैं। पांच साल में केंद्र सरकार ने क्या-क्या किया आज मैं सब जान गई। मोदी सरकार की डेट एक्सपायर हो चुकी है।

गौरतलब है कि पहले प्रियंका का रूट दूसरा था। जिसमें बदलावा किया गया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक नए कार्यक्रम के तहत अब प्रियंका सीतामढ़ी-भदोही से मिर्जापुर सड़क मार्ग से पहुंचेंगी। इसके बाद प्रियंका कार से ही विंध्याचल जाएंगी। विंध्याचल में दर्शन पूजन के बाद कार से ही कंतित शरीफ दरगाह में चादर पेश करेंगीं।










संबंधित समाचार