तीन दिन के यूपी दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्र‍ियंका पहुंची अमेठी..

डीएन ब्यूरो

लोकसभा चुनाव 2019 में केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को धूल चटाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक मैदान में उतर गए हैं। प्रयागराज और वाराणसी का दौरा करने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रियंका गांधी वाड्रा


लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2019 में केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को धूल चटाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक मैदान में उतर गए हैं। प्रयागराज और वाराणसी का दौरा करने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। वह लखनऊ पहुंच चुकी है जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्‍वागत किया है। 
 

प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पुर्नस्‍थापित करने के लिए लगातार ताकत झोंके हुए हैं। बुधवार सुबह वह लखनऊ पहुंच गई हैं। यहां से वह सड़क मार्ग से अमेठी पहुंची। जहां से वह राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से अपना संपर्क अभियान भी शुरू करेंगी। इस दौरान वह मुसाफिरखाना में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगी। फिर एक स्कूल में कांग्रेस के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। जिसे मेरा बूथ मेरा गर्व नाम दिया गया है।

उनके रूट के मुताबिक वह गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में लोगों से मेल मुलाकात करेंगी। शुक्रवार को वह अयोध्या पहुंचेंगी। 

गौरतलब है कि भाजपा उम्‍मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को अमेठी पहुंच रही हैं। हालांकि प्रियंका के अयोध्‍या में होने के कारण स्मृति का एक-दूसरे से आमना-सामना नहीं होगा।

सॉफ्ट हिन्‍दुत्‍व के सहारे हिन्‍दुओं को साधना चाहती हैं प्रियंका

प्रियंका के अयोध्या आने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह में हैं। गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे थे। 26 साल बाद गांधी परिवार का कोई सदस्‍य वहां पहुंचा था। हालांकि वह राम जन्मभूमि नहीं गए थे। इन 26 सालों में कांग्रेस की कमाई तुष्टिकरण से हिन्‍दू विरोध तक पहुंची थी। अब वह उस कमाई को छिपाकर हिन्‍दुओं के वोटों पर नजर गड़ाए हुए है। 

अमेठी में लगे प्र‍ियंका के विरोध में पोस्‍टर

प्र‍ियंका गांधी के अमेठी पहुंचने से पहले मुसाफिरखाना कस्‍बे में जगह-जगह विरोधी पोस्‍टर लगाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार यह पोस्‍टर सपा के एक छात्र सभा नेता ने लगवाए हैं। इन पोस्‍टरों में लिखा है,  क्या खूब ठगती हो, क्यों पांच साल बाद ही अमेठी दिखती हो।










संबंधित समाचार