राहुल गांधी के काफिले पर पथराव के विरोध मे फूंका पीएम मोदी का पुतला

डीएन संवाददाता

कांग्रेस के नेता दुर्जेन्दर त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी के काफिले पर जिस तरह से हमला हुआ है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस घटना को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी का पूतला फूंकते कांग्रेसी कार्यकर्ता
पीएम मोदी का पूतला फूंकते कांग्रेसी कार्यकर्ता


लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफिले पर गुजरात में हुए पथराव के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेसियों ने यहां विधानसभा गेट पर पीएम मोदी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस के नेता दुर्जेन्दर त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी के काफिलें पर जिस तरह से हमला हुआ है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होनें इस घटना का विरोध करते हुए कहा कि पीएम मोदी गांधी परिवार के इतिहास को नहीं जानते हैं। उन्होंने इस घटना को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस कार्यकताओं ने लखनऊ के विधानसभा गेट नंबर 5 पर पीएम मोदी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

पढ़िये क्या है पूरा मामला

दरअसल राहुल गांधी गुजरात के बनासकांठा जिले के धानेरा कस्बे में शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कुछ लोगों ने कालें झंडे दिखायें और उनकी कार पर पत्थर फेंके गये। पत्थर फेंकने के कारण राहुल गांधी की फॉर्च्यूनर कार के पिछले हिस्से के शीशे चकनाचूर हो गये। कार को पुलिस थाने ले जाया गया। काफिले में और भी कारें शामिल थीं लेकिन निशाना केवल राहुल गांधी की कार को बनाया गया। कांग्रेस ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।










संबंधित समाचार