रायबरेली में प्रियंका ने भाजपा पर बोला जोरदार हमला, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

डीएन ब्यूरो

प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में जगह-जगह जाकर रोड शो कर कांग्रेस की नींव मजबूत कर रही हैं। इसी कड़ी में वह पहले अमेठी फिर रायबरेली से होते हुए रामनगरी अयोध्या पहुंची। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रियंका गांधी वाड्रा


रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली से अमेठी होते हुए भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या के लिए रवाना हो गईं। अयोध्या पहुंचकर वहां हनुमान लला के दर्शन कर देश की खुशहाली हेतु पूजा-अर्चना करेंगी। 

दूसरी बार उत्‍तर प्रदेश के दौरे पर प्रियंका ने पहले अमेठी और शुक्रवार को रायबरेली में लोगों से मुलाकात की। कई जगहों पर नुक्‍कड़ सभाओं में लोगों को संबोधित किया। 

इस दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा की सरकार झूठ और प्रचार पर टिकी है। देश के युवा बेरोजगार हैं। आज मनरेगा किसानों को 6-6 महीने तक पैसा नहीं मिल रहा है। मनरेगा को बंद करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा राज में लोगों की आवाज दबाई जा रही है।

 

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और स्‍थानीय लोगों ने पूरे उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत भी किया। राजा मऊ शिव मंदिर पर भी लोग तेज धूप होने के बावजूद  प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य और तेजतर्रार नेत्री सुनीता सिंह और वरिष्ठ नेता शिव बजरंग सिंह की अगुवाई में डटे रहे। लोगों ने राहुल गांधी जिन्‍दाबाद के जमकर नारे लगाए।  

प्रियंका गांधी के काफिले में शामिल एमएलसी दीपक सिंह ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि अमेठी की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि राहुल गांधी को पांच लाख से अधिक मतों के साथ पहुंचाया जाएगा। जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है। इस दौरान सभी स्‍थानीय नेताओं ने एक स्वर में प्रियंका गांधी के अभियान सांची बात, प्रियंका के साथ और मेरा बूथ मेरा गौरव से सभी से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही उनके व्‍यक्‍तव्‍यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्‍प भी लिया।

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, विधानसभा प्रभारी माता प्रसाद बैश्य, सोशल मीडिया प्रभारी देवेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह,  राजकुमार सिंह, देशराज पासी, हरिशंकर, रिंकू सिंह आदि ने कहा हम सभी कार्यकर्ता इसी मंत्र पर अमल करने जनजागरूकता अभियान चलाएंगे और अमेठी ही नहीं पूरे देश से भाजपा सरकार की विदाई कर देंगे।










संबंधित समाचार