महराजगंज जिले में छठ पूजा की धूम, देखिये कैसे मनाया जा रहा है सूर्य उपासना का त्योहार

डीएन ब्यूरो

महराजगंज जिले में छठ पूजा के को धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिले के अगल-अगल क्षेत्रों में छठ पूजा की कमाल की रौनक देखने को मिल रही हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ कीये रिपोर्ट



महराजगंज: जिले में छठ पूजा के तीसरे दिन को धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिले के अगल-अगल क्षेत्रों में छठ पूजा की कमाल की रौनक देखने को मिल रही हैं। 

महराजगंज नगर 
महराजगंज नगर के घाट पर व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से की डूबते सूरज की पूजा और अस्ताचलगामी अर्घ्य देकर संपन्न अनुष्ठान किया। इस दौरान घाट पर छठ मैया के गानों ने माहौल को भक्तीमय कर दिया।

कोल्हुई
कोल्हुई कस्बे में स्थित छठ घाट पर व्रती महिलाएं पहुंची, और डूबते सूर्य की पूजा कर अस्ताचलगामी अर्घ्य दिया। छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने घाट की रौनक बढ़ा दी। इस दौरान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था पूरा ध्यान रखते पुलिस तैनात थी।

अड्डा बाजार
अड्डा बाजार के छठ घाट पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़, डूबते सूर्य को अर्घ्य दे कर अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा संपन्न की।
 

धानी
धानी राप्ती नदी में स्तिथ छठ घाट पर पहुंची वर्ती महिलाएं,डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए घाट पर पुलिस तैनात रही। डूबते सूर्य की पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ शामिल हुई।










संबंधित समाचार