कोल्हुई में पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर युवक गिरफ्तार, मचा हड़कंप

डीएन ब्यूरो

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर प्रशासन की सख्त नजर है। पुलिस इन लोगो पर कार्रवाई कर रही है। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव..

प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार आरोपी
प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार आरोपी


कोल्हुई (महराजगंज)जिले के कोल्हुई थाना के बहदुरी बाज़ार के एक युवक ने प्रधानमंत्री के खिलाफ वॉट्सएप पर अभद्र टिप्पणी कर स्टेटस साझा किया, जिसके बाद लोगो ने विरोध किया।
थाने तक मामला पहुंचने के बाद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फैयाज नामक युवक को हिरासत में ले लिया गया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आए दिन लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ प्रशासन की सख्त निगाह है।










संबंधित समाचार