घर में घुस कर महिला से छेड़खानी का प्रयास,आरोपी पर मुक़दमा दर्ज

डीएन ब्यूरो

एक युवक ने घर में अकेली महिला को देखकर घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


महराजगंज:थाना कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है।इस प्रकरण में महिला न्याय की मांग की है।महिला ने कोल्हुई थाने में तहरीर दी है।

 

कोल्हुई  पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।तहरीर के मुताबिक शनिवार रात वह अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान गांव का एक युवक बुरी नियत से उसके घर में घुस आया। महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक  गाली  देते हुए भाग निकला। एस आे कोल्हुई ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया गया है।आरोपी की तलाश जारी है।


 









संबंधित समाचार