महराजगंज: परिजनों की गैरमौजूदगी में नाबालिग लड़की के घर में घुसा मनबढ़, छेड़खानी से परेशान लड़की ने की खुदकुशी

डीएन ब्यूरो

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक मनबढ़ युवक के काले कारनामे से तंग आकर एक नाबालिग लड़की ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर:

कोतवाली थाना
कोतवाली थाना


महराजगंज: कोतवाली पुलिस ने विजय वर्मा नाम के आरोपित लड़के के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा 306, 452,354 के तहत पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है। 

परिजनों के मुताबिक लड़की नाबालिग है और मनबढ़ लड़का कई दिन से उसे परेशान कर रहा था। मंगलवार की रात जब लड़की के घर पर कोई नही था तब वह मौका पाकर घर में घुस गया और लड़की से छेड़खानी करने लगा। लड़की ने विरोध किया। घर के अंदर शोर सुन अगल-बगल के लोग आ गए। इस बीच इस घटना से अपमानित महसूस करते हुए लड़की ने अपने शरीर में आग लगा ली और उसकी मौत हो गई।  मामले की जांच पकड़ी चौकी इंचार्ज द्वारा की जा रही है। आरोपी लड़के की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है।










संबंधित समाचार