बुलंदशहर हिंसा में आलोचनाओं के बाद पुलिस एक्शन में.. मुकदमे, गिरफ्तारी और ताबड़तोड़ छापेमारी से लोग दहशत में

डीएन ब्यूरो

बुलन्दशहर की स्याना कोतवाली में उपनिरीक्षक सुभाष सिंह ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़ें किन-किन लोगों पर दर्ज किया गया है मुकदमा..

FIR की कापी
FIR की कापी


बुलन्दशहर: स्याना गांव में सोमवार को गोहत्‍या की अफवाह के बाद फैली हिंसा के बाद चारो ओर से आलोचना झेल रही पुलिस अब फेस शेविंग की कोशिश में जुटे गयी है। पुलिस ने कुल 28 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर में मौत के बाद शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के एटा स्थित घर पर पसरा मातम

अब तक 3 लोगों को इस मामले में अरेस्‍ट किया गया है और 4 लोगों को पूछचाछ के लिए बैठाया गया है। इन पर गंभीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया गया है। योगेश राज मुख्य आरोपी है जो कि गोकशी मामले में शिक़ायतकर्ता भी है।

 

मुकदमे में नामजद लोग

 

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर LIVE: गोकशी को लेकर मची हिंसा से जुड़ी हिलाकर रख देने वाली 5 बातें..

इसमें पहले नम्बर पर बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज का नाम है। दूसरा नाम बीजेपी युवा मोर्चो स्याना के नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल का है इसके साथ ही विहिप कार्यकर्ता उपेंद्र राघव को भी किया नामजद किया गया है।

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर हिंसा को लेकर यूपी के एडीजी (लॉ एंड आर्डर) का बड़ा बयान.. कही ये बड़ी बातें

इसके अलावा 60 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें 28 नामज़द लोगों की पहचान की जा चुकी है। इनके अलावा और भी लोग हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर हिंसा- कब रुकेगा पुलिस वालों की मौत का सिलसिला? मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

बता दें कि आज सुबह पुलिस लाईन में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को अंतिम स्लामी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के अफसर मौजूद रहे। 










संबंधित समाचार