UP Police: उत्तर प्रदेश में पुलिस के 1 लाख से अधिक पद खाली, देश भर में 5.3 लाख पुलिसकर्मियों की कमी

डीएन ब्यूरो

लोकसभा में केंद्र सरकार ने बताया कि देश भर में 5.3 लाख पुलिस पद खाली है, वहीं अकेले यूपी में ये संख्या 1 लाख के पार है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

देश भर में 5.3 लाख पुलिस पद खाली
देश भर में 5.3 लाख पुलिस पद खाली


नई दिल्ली: मंगलवार को लोकसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने ये जानकारी दी की देश भर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लगभग 5.3 लाख पद खाली पड़े हैं। इंडिया जननायगा काची के सांसद डॉ. टी.आर. परिवेंद्र के देश भर के पुलिस थानों में खाली पड़े पदों को लेकर किए गए प्रश्न का लिखित में जवाब देते हुए मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में ये जानकारी दी। 

गृह राज्य मंत्री राय ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो यानी BPRAD की तरफ से संकलित किए जाने वाले पुलिस संगठनों के आंकड़ों के मुताबिक पुलिस की स्वीकृत संख्या 26,23,225 है, जबकि वास्तविक संख्या 20,91,488 है, वहीं 5,31,737 पद 1 जनवरी, 2020 से  खाली पड़े हैं।

इन खाली पदों को भरने के लिए सरकार द्वारा कई कार्रवाई की गई है और पुलिस भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची- II में आने वाला एक राज्य विषय है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्य रूप से यह राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है कि वो अपने राज्यों में पुलिस बल मे खाली पदों को कैसे भरते है। इसके साथ ही गृह राज्य मंत्री ने ये भी कहा कि केंद्र सरकार राज्यों में पुलिस थानों के इन खाली पदों को भरने और लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पुलिस प्रशासन में अपेक्षित सुधार का  परामर्श जारी करता है।

अंत में मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में BPRAD के अनुसार पुलिस की स्वीकृत और वास्तविक संख्या की सूची के अनुसार, नागालैंड को छोड़कर बाकी राज्यों में उनकी पुलिस स्वीकृत संख्या से कम है। अकेले यूपी में एक लाख से अधिक पुलिस पद खाली हैं। पश्चिम बंगाल में 55,294 और बिहार में 47,099 पुलिस पद खाली हैं। नागालैंड में स्वीकृत संख्या से 1375 अधिक पुलिसकर्मी हैं।


 










संबंधित समाचार