मेरठ: हेड कांस्टेबल पर आरोप, महिला को बंधक बनाकर किया गैंगरेप, ढाई लाख में बेचा

डीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक हैड कांस्टेबल की करतूत ने खाकी को दागादार बना दिया है। आरोप है कि कांस्टेबल ने बंधक बनाकर एक महिला से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। खास रिपोर्ट

फाइल फोटो
फाइल फोटो


मेरठ: एक महिला ने उत्तर प्रदेश पुलिस के एक हैड कांस्टेबल पर बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। कांस्टेबल ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि कांस्टेबल ने गैगरेप के बाद महिला को 2.50 लाख रूपये में बेच दिया। एसपी देहात ने मामले के जांच के आदेश दे दिये हैं।

जानकारी के मुताबिक यह मामला मेरठ के थाना गंगा नगर क्षेत्र का है। मेरठ में रहने वाली महिला का कहना है कि नोएडा में तैनात यूपी पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। कांस्टेबल ने महिला को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। गैंगरेप के बाद महिला को ढ़ाई लाख रूपये में बेच दिया गया।

पीड़ित महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला की शिकायत के बाद एसपी देहात ने मामले की जांच के आदेश दे दिये हैं। एसपी का कहना है कि जांच के बाद दोषी पाये जाने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।










संबंधित समाचार