Amit Shah in Lok Sabha: अविश्वास प्रस्ताव पर अमित शाह का विपक्ष को करारा जवाब, पढ़ें लोकसभा में भाषण की मुख्य बातें

डीएन संवाददाता

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने विपक्षी दलों को करार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता का मोदी सरकार पर पूरा विश्वास है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

लोकसभा में बोलेत हुए अमित शाह
लोकसभा में बोलेत हुए अमित शाह


नई दिल्ली: संसद में विपक्ष द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने विपक्षी पार्टियों को करारा जवाब दिया। अमित शाह ने कहा की यह अविश्वास प्रस्ताव राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है, इसलिये वह इस पर नहीं बल्कि सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करेंगे। उन्होंने कहा की विपक्षी को भले ही अविश्वास हो लेकिन देश की जनता को मोदी सरकार पर पूरा विश्वास है।

अमित शाह कहा कि अविश्वास प्रस्ताव से गठबंधनों का चरित्र कई बार उजागर हुआ है। फिर एक बारे ऐसा होनने वाला है। देश ने वह वक्त भी देखा है जब अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सरकार को बचाने के लिये सांसदों को खरीदा गया। 

उन्होंने कहा कि 1993 में नरसिम्हा सरकार थी। उनके खिलाफ प्रस्ताव आया। नरसिम्हा को सरकार किसी भी तरह सत्ता में बने रहना था। नरसिम्हा अविश्वास प्रस्ताव जीत गई। बाद में कई लोगों को जेल की सजा हुई, इसमें नरसिम्हा राव भी शामिल थे। क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा को घूस देकर प्रस्ताव पर विजय प्राप्त की गई। आज कांग्रेस और मुक्ति मोर्चा भी वहीं है।

शाह ने कहा कि आर्टिकल 370 नेहरू की भूल थी, जिसे मोदी ने हटाया। इसके साथ कश्मीर के अंदर से दो झंडे, दो संविधान खत्म हुए और भारत के साथ इसका पूरा जुड़ाव हुआ। कश्मीर पर शासन किसने किया। कश्मीर पर तीन परिवारों ने शासन किया। लेकिन इन तीन परिवारों ने जम्मू कश्मी में पंचायत चुनाव नहीं करवाए। 2018-19 में NDA सरकार ने इसे करवाया। शाह बोले कि पत्थरबाजी की घटनाएं भी अब कम हुई हैं।

शाह ने कहा कि भारतीय राजनीति को तीन नासूर- भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण ने घेर लिया था। पीएम मोदी ने इसे दूर किया। भ्रष्टाचार क्विट इंडिया,  परिवारवाद क्विट इंडिया, तुष्टिकरण क्विट इंडिया।

शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने 49.65 करोड़ बैंक एकाइंट खोले, अब हम हर रूपया सीधे गरीबों के खाते में डालते हैं। अब गरीब के घर कर सीधा पैसा पहुंच रहा है। मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ गरीब लोगों को 5 लाख तक के इलाज की मुफ्त योजना दी। आयुष्मान योजना से 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा दिया।

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को 5वें नंबर पर लेकर आये, 2027 तक हम दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था में से एक होंगे।










संबंधित समाचार