COVID-19 in UP: कोरोना संकट ने ताजमहल को भी किया बंद, 15 मई तक पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना के कारण बंदिशों का सिलसिला जारी है। राजधानी दिल्ली में लाल किला, कुतुब मीनार जैसे कई राष्ट्रीय स्मारकों को बंद करने के बाद अब आगरा का ताजमहल भी बंध कर दिया गया है। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

15 मई तक ताजमहल देखने नहीं जा पाएंगे पर्यटक
15 मई तक ताजमहल देखने नहीं जा पाएंगे पर्यटक


लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना के कारण बंदिशों का सिलसिला जारी है। राजधानी दिल्ली में लाल किला, कुतुब मीनार जैसे कई राष्ट्रीय स्मारकों को बंद करने के बाद अब आगरा का ताजमहल भी पर्यटकों के लिये बंद कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में लाल किला, कुतुब मीनार समेत अन्य राष्ट्रीय स्मारक बंद, पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित

संस्कृति मंत्रालय ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह आदेश जारी कर दिया। इस आदेश के तहत आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के सभी स्मारक 15 मई तक बंद रहेंगे। बता दें कि 2020 में ताजमहल कोरोना के कारण 188 दिन बंद रहा था।

यह भी पढ़ें: यूपी में कोरोना मरीजों की अनदेखी करने वालों अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश, बढ़ेगी ऑक्सीजन आपूर्ति

आगरा में शुक्रवार से ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा, महताब बाग समेत स्मारकों को पर्यटकों के लिये बंद कर दिया जायेगा। देश के प्रमुख स्मारकों में शामिल लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, अजंता एलोरा की गुफाओं समेत 200 से ज्यादा ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातत्व स्थलों और संग्रहालयों को भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं।










संबंधित समाचार