Lockdown in UP: कोरोना के चलते लॉकडाउन में कैद हुआ यूपी, रहें संभलकर, जानिये खास बातें

डीएन संवाददाता

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में बीती रात से लॉकडाउन लागू हो चुका है। लोगों को जरूरी सामानों की खरीदारी के लिये सावधानी बरतनी जरूरी है। डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट में जानिये यूपी का ताजा हाल

राजधानी लखनऊ की सड़क रविवार सुबह पर पसरा सन्नाटा
राजधानी लखनऊ की सड़क रविवार सुबह पर पसरा सन्नाटा


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भी महामारी कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिये यूपी सरकार द्वारा राज्य में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया गया है, जिसके बाद शनिवार रात 8 बजे से यूपी में लॉकडाउन शुरू हो चुका है, जो सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। बीती रात लॉकडाउन शुरू होते ही पुलिस द्वारा कल रात को ही दुकानों और बाजारों को जबरन बंद करा दिया गया था। आज रविवार सुबह से ही राज्य के बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

डाइनामाइट न्यूज की इस रिपोर्ट की उक्त वीडियो में आप देख सकते हैं कि बीती रात लॉकडाउन शुरू होते ही पुलिस-प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभाला और बाजारों को बंद कराया। यूपी के महराजगंज जनपद में डीएम और एसपी खुद सड़कों पर उतरे और बाजारों को बंद करवाया गया।

यूपी में आज केवल जरूरी सेवाओं और इससे जुड़े लोगों को ही बाहर निकलने की अनुमति 

हालांकि सरकार ने इस इस लॉकडाउन को साप्ताहिक बंदी नाम दिया है। सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। मास्क पर जुर्माने की सख्ती बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं।

आज के लॉकडाउन में केवल जरूरी सेवाओं को ही छूट दी गई है। इस दौरान रविवार को जरूरी सेवाओं और इससे जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

कानपुर का ताजा हाल

उत्तर प्रदेश में सरकार ने मास्क न पहनने पर जुर्माना भी बढ़ा दिया है। मास्क न पहनने पर अब 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और अगर कोई व्यक्ति दोबारा बिना मास्क के पकड़ा गया तो उसे 10,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

मुरादाबाद का ताजा हाल

रविवार को होने वाली पूर्ण बंदी के दिन प्रदेश की प्रमुख जगहों को सैनेटाइज करने का काम किया जाएगा। 

खास बातें 

रविवार को यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण बंदी रहेगी। 
केवल आवश्यक सेवाएं ही रविवार को जारी रहेगी।
सभी बाज़ार और दफ़्तर बंद रहेंगे
रविवार को यूपी में व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा
सभी तरह की आपातकालीन सेवाएं संचालित होंगी।

लॉकडाउन के दौरान उद्योगों और उनसे जुड़े कामकाज करने वाले कर्मचारी भी आ-जा सकेंगे। रविवार के दिन शादी समारोह भी हो सकेंगे, लेकिन शर्त ये है कि बंद जगहों पर 50 और खुली जगहों पर 100 लोगों की अनुमति होगी।  वहीं, अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। 










संबंधित समाचार