महराजगंज: विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने किया नौतनवा के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा

डीएन ब्यूरो

नौतनवा के विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

अमनमणि त्रिपाठी बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करते हुए
अमनमणि त्रिपाठी बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करते हुए


महराजगंज: महराजगंज में बाढ़ का कहर लगातार जारी है और इसी क्रम में मददगारों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। नौतनवा के विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने लक्ष्मीपुर और नौतनवा ब्लॉक में प्रभावित कई गांवों का दौरा किया और प्रभावित लोगों का हाल-चाल पूछा।

 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ के ताजा हालात पर डाइनामाइट न्यूज़ की लाइव रिपोर्टिंग

विधायक अमनमणि ने जरूरतमंदों को उचित सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ अन्य लोग भी शामिल रहें।

यह भी पढ़ें: DN Exclusive: तस्वीरों में देखिये महराजगंज में बाढ़ से मची तबाही

बाढ़ के बीच विधायक अमनमणि त्रिपाठी

यह भी पढ़ें: महराजगंज: बाढ़ ने बरपायी आफत, किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद

विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने लक्ष्मीपुर ब्लॉक के रानीपुर, रघुनाथपुर, राजापुर, विशालपुर, मानिक तलाब, भगवानपुर, हरिया रघुवीर,सुधारपुर, काशीराम महादेव, टेढ़ी घाट, दशरथपुर, काशीपुर और नौतनवा ब्लॉक के शीशमहल, शिवपुरी, गणेशपुर, देव भट्टी, मरजातपुर, नारायणपुर, डगरूपुर, अहिरौली, पेपरहवा, लक्ष्मीनगर गांव समेत कई गांवों का दौरा किया।

डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें। 










संबंधित समाचार