Crime in Maharajganj: बीच सड़क नाबालिग से युवकों ने की छेड़खानी, पिता ने लगाई न्याय की गुहार

डीएन ब्यूरो

एक नाबालिग से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने लगाई न्याय की गुहार। पढ़ें पूरा मामला..

कोल्हुई थाना (फाइल फोटो)
कोल्हुई थाना (फाइल फोटो)


महराजगंजः कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता की तहरीर पर कोल्हुई पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पागल बंदर के आतंक से फैली दहशत, लोगों का जीना हुआ मुश्किल 

गुरुवार को कोल्हुई थाना क्षेत्र के हल्का नंबर 4 में एक नाबालिग युवती शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में गांव के ही युवकों ने लड़की के साथ छेड़खानी की, ये बात लड़की रोते हुए घर पर आकर अपने परिजनों को बताई।

यह भी पढ़ें: यूपी में बढ रही दबंगई, वाराणसी पुलिस के साथ भाजपा नेताओं ने की जमकर मारपीट 

लड़की के पिता इसकी शिकायत लेकर उन युवकों के घर गए, तो उल्टे लड़की के पिता को ही धमकी दी जाने लगी। इसके बाद आज लड़की के पिता ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। इस प्रकरण में कोल्हुई पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धारा 354,504,506,7/8पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में लगी हुई है। 










संबंधित समाचार