महराजगंज: हैवानियत पर उतरा साधु, 4 साल की मासूम के साथ छेड़खानी, पास्को एक्ट में मामला दर्ज

डीएन संवाददाता

साधुओं को अक्सर सम्मान की नजर से देखा जाता है लेकिन जब कोई साधु सज्जनता को छोड़कर दुर्जनता पर उतर जाए तो साधुओं के प्रति समाज में आक्रोश होना स्वाभाविक है। ऐसा ही एक मामला यहां सामने आया है। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

आरोपी से कोल्हुई थाने में पूछताछ जारी
आरोपी से कोल्हुई थाने में पूछताछ जारी


महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक वृद्ध साधु ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक मासूम लड़की के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में साधु के प्रति खासा रोष है। पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी साधु गांव की एक मासूम एक चार साल की बच्ची के साथ छेड़खानी कर रहा था। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुँची डायल 100 पुलिस आरोपी साधु को थाने लेकर आई।

पुलिस आरोपी के खिलाफ 354,11/2 18 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही जुटी हुई है।
 










संबंधित समाचार