महराजगंज में गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, आस-पास के लोगों में भय

डीएन ब्यूरो

महराजगंज में कोल्हुई के मेन चौराहे पर एक एलपीजी गैस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे आस-पास के लोगों मे भय व्याप्त हो गया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..



महराजगंज: कोल्हुई के मेन चौराहे पर एक एलपीजी गैस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे आस-पास के लोगों मे भय व्याप्त है।

 

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 5:30 बजे गोरखपुर की तरफ से तेज़ रफ़्तार से आ रही एलपीजी गैस वाहन जैसे ही कोल्हुई के मेन चौराहे के मोड़ पर पहुंची थी वैसे ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

सुबह की घटना होने के कारण बड़ी अनहोनी होने से बच गयी।  वहींं स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर हादसा और देर से हुआ होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। सूचना पाकर कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंच कर पूछताछ कर रही है।










संबंधित समाचार