विश्व पर्यटन दिवस: भारत है मेज़बान। कह रहा,पधारों मारे देश।

डीएन ब्यूरो

भारत अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए पुरे विश्व में एक अलग पहचान रखता है। इस बार विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी भारत खुद कर रहा है। पुरा विश्व भारत के सौन्दर्य से अभिभूत है। और इस समय सबसे ज्यादा विदेशी सैलानी भी भारत ही घुमने आ रहे है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


विश्व पर्यटन दिवस- आज विश्व पर्यटन दिवस है। इसे मनाने की शुरूआत सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा 1980 में शुरू किया गया।जो प्रत्येक वर्ष 27 सितम्बर को पुरे विश्व में मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें:गूगल ने अपने 20 वर्षों के सफर को ऐसे किया याद

इसी दिन क्यों मनाया जाता है
27 सितम्बर के दिन ही विश्व पर्यटन दिवस मनाने के पीछे कुछ खास कारण है।सबसे बड़े कारणों में से एक ये है कि इसी दिन 1970 में यू.एन.डब्ल्यू.टी.ओ
(UNWTO)के कानून प्रभाव में आये थे। जिसे विश्व पर्यटन के क्षेत्र में एक मील के पत्थर के निर्णय के तौर पर देखा जाता है।इसका प्रमुख लक्ष्य पर्यटन को वैश्विक पहचान के तौर पर स्थापित करने का था।साथ ही साथ पर्यटन अन्तर्राष्ट्रीय समुदायों को सामाजिक,आर्थिक,सांस्कृतिक,राजनीतिक तौर पर विश्व को कैसे प्रभावित करता है के बारे में भी जागरूकता पैदा करना था।

थीम क्या है
हर साल की तरह इस साल भी विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को पुरे विश्व में मनाया जायेगा।हर बार संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन, विश्व पर्यटन दिवस की थीम तय करता है। इस बार की थीम है
"टूरिज्म एंड जॉब: अ बेटर फ्यूचर फॉर ऑल''(Tourism and jobs-A better future for all) है।

विश्व पर्यटन दिवस 2019: क्यों है खास

इस बार विश्व पर्यटन दिवस कई मायनों में खास है।इसकी सबसे बड़ी वजह है, इस बार इसकी मेजबानी।इस बार इसकी मेजबानी भारत कर रहा है।विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी प्रत्येक साल अलग अलग देश करते है।और इनकी थीम भी अलग अलग होती है।

ये भी पढे़ं:दिलों में मोहब्बतें जगा पहचान बना गये यश चोपड़ा

विदेशी पर्यटकों की संख्या में हुई वृद्धि
जब से विश्व पर्यटन दिवस का प्रचार प्रसार तेज हुआ है,तब से वैश्विक स्तर पर पर्यटन को नई पहचान मिली है।साथ ही विश्व के कई देशों में लोगों का पर्यटन के उद्देश्य से आना जाना भी बढ़ा है,जिससे अर्थवयव्सथा को भी काफी बुम मिला है।

भारत में कौन से राज्य है,पर्यटकों के पसंदीदा

भारत अपने सौंदर्य के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहाँ लाखों पर्यटक हर साल घुमने आते है। पर्यटन के क्षेत्र में देश लगातार प्रगति कर कर रहा है. यहां हर साल 1 करोड़ से भी अधिक विदेशी पर्यटक आते हैं. पर्यटन मंत्रालय के अनुसार भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में बहुत बढ़ोतरी हुई है. 2018 में एक करोड़ पांच लाख पर्यटक भारत आए थे. सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटकों के पसंदीदा जगहों में मुंबई, दिल्ली,वाराणसी,जोधपुर, आगरा और जयपुर घूमने आते हैं।










संबंधित समाचार