Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण से पर्यटन सेक्टर को मिलेगा फायदा, जानें कैसे

लंबे इंतजार के बाद आज राम नगरी अयोध्या में भूमि पूजन किया जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से अयोध्या के आसपास पर्यटन में भी काफी तेजी देखने को मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर..

Updated : 5 August 2020, 9:27 AM IST
google-preferred

अयोध्याः आज रामनगरी अयोध्या में कुछ ही घंटो के बाद भूमि पूजन शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद राम मंदिर का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। मंदिर बनने के कारण आयोध्या के आस-पास की जगहों में पर्यटन काफी बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: ऐतिहासिक राम नगरी में आज नये इतिहास की नींव, सज-धज कर तैयार अयोध्या, गवाह बनेगी पूरी दुनिया 

जानकारी के मुताबिक घरेलू पर्यटन का करीब 60 फीसदी हिस्सा धार्मिक ही होता है। इसलिए सरकार इसे और बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। थिंक टैंक IBEF के अनुसार, भारत के जीडीपी में ट्रैवल और टूरिज्म सेक्टर का योगदान साल 2017 के 15.24 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2028 तक 32 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें.. Ram Temple: अयोध्या में रामार्चन पूजा, सभी देवी-देवताओं का किया जा रहा आह्वान, भक्तिमय हुई रामनगरी 

पर्यटन बढ़ने से देश में रोजगार भी बढ़ेगा। लोगों को रोजगार के नए जरिए मिलेंगे। बता दें कि अयोध्या में भूमिपूजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। भूमि पूजन के ऐतिहासिक कार्यक्रम के बाद कच्चे और अस्थायी मंदिर में रहने वाले भगवान राम को विराजित होने के लिए तीन मंजिला भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

Published : 
  • 5 August 2020, 9:27 AM IST