महराजगंज: बाइक सवार महिला के ऊपर टूटकर गिरा पेड़, मौके पर ही मौत, दूसरा घायल

डीएन ब्यूरो

दवाई लेकर लौट रही बाइक सवार महिला के ऊपर अचानक एक पेड़ टूटकर गिर पड़ा। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। पूरी खबर..



महराजगंजकोल्हुई कस्बे के लोटन रोड पर स्थित चिनगुद राम स्कूल के पास बाइक के ऊपर अचानक एक पेड़ गिर गया, जिससे बाइक में बैठी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चालक घायल हो गया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को  पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जबकि घायल को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है।

सूचना पाकर कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पेड़ गिरने से घंटों तक कोल्हुई लोटन मार्ग जाम हो गया। पुलिस ने पेड़ को कटवाकर रास्ते से हटवाया और यातायात के खुलवाया

मिली जानकारी के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो मलंग डीह निवासी अतरूंन्निशा (45 वर्ष) दवा कराने के लिए कोल्हुई आयी हुई थी। वापस जाते समय ये दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक पेड़ गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। 










संबंधित समाचार