2007 बैच के आईएएस ने लूटी महिला की इज्जत, जब अफसर ही करेंगे कांड तो फिर कैसे मिलेगा इंसाफ?

डीएन ब्यूरो

वर्ष 2007 के एक आईएएस अफसर पर एक महिला ने उसके साथ बलात्कार करने का बड़ा आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानिये, क्या है पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर..

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


रायपुर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक महिला ने आईएएस अधिकारी जनक प्रसाद पाठक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस अधिकारियों ने जिले के पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पाठक फिलहाल संचालक भू अभिलेख के पद पर पदस्थ है।

जानकारी के मुताबिक महिला ने जांजगीर चांपा जिले की पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के सामने उपस्थित होकर अपनी आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। महिला का कहना था कि वह एनजीओ के काम के सिलसिले में आरोपी से मिली थी। जिसके बाद पाठक ने उसके मोबाइल में अश्लील मैसेज भी भेजे। महिला ने मैसेज का स्क्रीन शाट लेकर पुलिस को दिया है। 

महिला ने आरोप लगाया है कि बीती 15 मई को जनक प्रसाद पाठक ने महिला के पति को नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर कलेक्ट्रेट परिसर में उसके साथ बलात्कार किया था। महिला का पति सरकारी विभाग में है। महिला की शिकायत पर पाठक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

गौरतलब है कि 2007 के आइएएस पाठक जून 2019 में जांजगीर चांपा के कलेक्टर बने थे। 26 मई को उनका तबादला संचालक भू अभिलेख के पद पर किया गया था। 
 










संबंधित समाचार