Crime in UP: लखनऊ में पत्नी ने दांतों के काट डाली पति की जुबान, जमीन पर गिरी जीभ, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में झगड़े के बाद पत्नी ने अपने पति की जुबान (जीभ) को दांतों के काट डाला। पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

पति-पत्नी का विवाद बना हिंसक (सांकेतिक फोटो)
पति-पत्नी का विवाद बना हिंसक (सांकेतिक फोटो)


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में पति-पत्नी की लड़ाई ने बड़ी हिंसा का रूप ले लिया। झगड़े के बाद पत्नी ने अपने पति की जुबान (जीभ) को दांतों के काट डाला। पति की जुबान जमीन पर गर पड़ी। पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पति-पत्नी के बीच झगड़े का यह मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के राधाग्राम मुहल्ले का है। राधाग्राम कालोनी निवासी सलमा और तकिया में रहने वाले मुन्ना का एक साल से विवाद चल रहा है। दोनों तीन साल से अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों के दो बच्चे मुन्ना के साथ रहते हैं। मुन्ना मजदूरी करता है।

जानकारी के मुताबिक सलमा गुरूवार को बच्चों से मिलने के लिये मुन्ना के घर गई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद हिंसा में बदल गई और सलमा ने मुन्ना की जुबान काट दी। मौके पर ही उसकी जीभ जमीन पर गिर गई। 

सलमा और मुन्ना का शोर सुनकर पड़ोसी उनके दौड़े। पड़ोसियों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। घायल मुन्ना को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख उसे भर्ती किया गया है। आरोपित सलमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे उसे गिरफ्तार कर लिया है।










संबंधित समाचार