बंगाल चुनाव: टीएमसी में शामिल यशवंत सिन्हा को ममता ने दिया बड़ा तोहफा, सौंपी पार्टी की ये नई जिम्मेदारी

डीएन ब्यूरो

हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को ममता बनर्जी ने नई जिम्मेदारी सौंप दी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

दो दिन पहले ही टीएमसी में शामिल हुए यशवंत सिन्हा (फाइल फोटो)
दो दिन पहले ही टीएमसी में शामिल हुए यशवंत सिन्हा (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के लिये चरम पर चल रहे प्रचार अभियान और राजनीतिक उठापटक के बीच दो दिन पहले ही ममता बनर्जी की टीएमसी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सोमवार को ममता बनर्जी ने यशवंत सिन्हा को टीएमसी का उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के तौर पर नियुक्त कर लिया है। 

बता दें कि एक समय में यशवंत सिन्हा की गिनती भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं के तौर पर होती थी। यही कारण है कि यशवंत सिन्हा को भाजपा की वाजपेयी सरकार में वित्तमंत्री और विदेश मंत्री का जिम्मा मिला था लेकिन हाल के वर्षों में भाजपा और यशवंत सिन्हा के बीच कभी खत्म न होने वाली जैसी दूरियां बन गई। यशवंत सिन्हा ने शनिवार को ही कोलकाता में टीएमसी दफ्तर में पार्टी की सदस्यता ली। 

ममता बनर्जी की टीएमसी में शामिल होते ही सोमवार को अब यशवंत सिन्हा को पार्टी में नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अव वे पार्टी में टीएमसी के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के तौर पर कार्य करेंगे। 

टीएमसी की सदस्यता लेते समय यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा सर्वसम्मति में विश्वास रखती थी लेकिन आज की भाजपा कुचलने और जीतने में विश्वास करती है।
 










संबंधित समाचार