Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी

डीएन ब्यूरो

उत्तरी राज्यों में दिसंबर की ठंड शुरु होने लगी है। अगले दो-तीन दिनों में दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड बढ़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर

बढ़ती ठंड
बढ़ती ठंड


नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली सहित उत्तरी राज्यों में दिसंबर की ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत में रात के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

इसके साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बार महाराष्ट्र में भी पहाड़ी राज्यों जैसा ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 18 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में आज तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक लुढक सकता है।










संबंधित समाचार