Gorakhpur Weather Update: घने कोहरे और ठिठुरन ने बढ़ाई परेशानी, अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी कोल्ड डे जैसी स्थिति

डीएन ब्यूरो

लगातार बढ़ती ठंड का असर देखने को मिल रहा है। ठिठुरन और कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों ठंड से राहत नहीं मिल सकती है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

ठंड ने बढ़ाई परेशानी (फाइल फोटो)
ठंड ने बढ़ाई परेशानी (फाइल फोटो)


गोरखपुरः उत्तर प्रदेश में इस समय ठंड का कहर जारी है। सुबह के बढ़ते कोहरे और धुंध से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम ऐसा ही परेशानी भरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: यूपी में नहीं मिलेगी ठंड से राहत, आज से गिरेगा पारा, बढ़ेगी गलन

दिन के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। 24 जनवरी के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। शनिवार को पुरुवा हवाओं के कारण सड़कों पर देर तक घना कोहरा छाया रहा। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: फिर दिखेगा ठंड का कहर, दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

धुंध के कारण सड़कों पर लाइट जला कर चलते लोग

मौसम विभाग विशेषज्ञों का कहना है कि दिन का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वातावरण में करीब 90 फीसद नमी होने के कारण अगले दो दिनों तक जिले में कोल्ड डे जैसी स्थिति रह सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों से चलकर मैदानी क्षेत्रों में आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी महीने में औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। 










संबंधित समाचार