Weather Update: आने वाले दिनों में बारिश, बर्फबारी और शीतहर के कारण तापमान में होगी गिरावट, इन राज्यों में अलर्ट जारी

डीएन ब्यूरो

इस समय देश के अधिकतर राज्य कंपकंपाती ठंड की मार झेल रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में ठंड का सितम और ज्यादा बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश, बर्फबारी और शीतलहर की संभावना जताई है। साथ ही कुछ राज्यों में अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

ठंड का कहर (फाइल फोटो)
ठंड का कहर (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश से लेकर हिमाचल प्रदेश तक में  गिरते तापमान और बढ़ती ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम के बदलते मिजाज के कारण दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब हरियाणा में ठंड फिर बढ़ गई है। 

यह भी पढ़ें: घने कोहरे और ठिठुरन ने बढ़ाई परेशानी, अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी कोल्ड डे जैसी स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी और उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश हो सकती है। आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीतलहर चलेगी।

उत्तर प्रदेश में आज भी काफी कोहरा देखने को मिला है। जिसकी वजह से लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में गिरावट के साथ गलन बढ़ेगी और ठिठुरन भी हो रही है। 

यह भी पढ़ें: यूपी में नहीं मिलेगी ठंड से राहत, आज से गिरेगा पारा, बढ़ेगी गलन

वहीं बिहार की बात करें तो पटना सहित बिहार के कई इलाकों में कोहरे व धुंध के साथ आज सुबह की शुरूआत हुई। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। फिलहाल अगले दो-तीन दिन ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। ऐसी सर्दी अगले पूरे हफ्ते तक रहने की संभावना है।

पटना में धुंध

दिल्ली वासियों को शुक्रवार सुबह उठते ही कोहरे का समाना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण सफदरजंग और पालम में दृश्यता 350 मीटर रही। दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे की वजह से गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है।

यह भी पढ़ें: फिर दिखेगा ठंड का कहर, दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से ही मौसम के हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। 23 जनवरी को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़ और बिजली गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 










संबंधित समाचार