Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

डीएन ब्यूरो

दिल्ली-NCR में शनिवार की जोरदार बारिश के साथ हुई, जिसने यहां ठंड का लेवल बढ़ा दिया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई ठंड (फाइल फोटो)
दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई ठंड (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली-NCR में शनिवार की सुबह जोरदार बारिश के साथ हुई। बारिश होने की वजह से दिल्ली-NCR में सर्दी बढ़ गई है।वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में 22 जनवरी के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। IMD के मुताबिक शनिवार को दिल्ली-NCR में तापमान 16  से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है। 

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, बारिश खत्म होने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आ जाएगी और तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएंगा। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी गई है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ का पूरे उत्तर भारत पर असर दिखाई देगा। इस विक्षोभ के कारण शनिवार और रविवार को दिल्ली में तेज बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में आने वाले दो दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
 










संबंधित समाचार