Weather Alert: दिल्ली में पारे में आई गिरावट, इन राज्यों में बारिश की आशंका, जानिए आपके राज्य के मौसम का हाल

डीएन ब्यूरो

देश में मौसम में बदलाव जारी है। कहीं पर लोग गर्मी से परेशान हैं तो कहीं पर सुहाने मौसम से लोगों को राहत मिल रही है। दिल्ली में भी तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है। जानें आपके शहर में कैसा है मौसम का हाल डाइनामाइट न्यूज़ पर

जानिए मौसम का ताजा हाल (फाइल फोटो)
जानिए मौसम का ताजा हाल (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः दिल्ली में मौसम में बदलाव हुए हैं। तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत भी मिलने वाली है। दिल्ली में जल्द ही बारिश के आसार हैं। 

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम में औसत से एक डिग्री कम यानी 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में बताया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस पास बने रहेगा। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली में आंधी और बारिश की गतिविधियां अभी हल्की ही रहेंगी। एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र पांच मई तक उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में बनेगा। 

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर रविवार को हल्की बर्फबारी के साथ शिमला और अन्य स्थानों पर जमकर बारिश हुई। ओलावृष्टि की वजह से शिमला सहित कई अन्य स्थानों पर फलदार पौधों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है।

बिहार 
बिहार के लोगों को आज से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के आसार है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 6 मई तक बिहार के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज आंधियां चलने की भी संभावना है।

यूपी
यूपी के गोरखपुर में रविवार के औसत तापमान से भी कम है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बूंदा-बांदी भी हो सकती है।










संबंधित समाचार