Weather Update: शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, जानें नए साल के दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

डीएन ब्यूरो

उत्तर भारत में अभी कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार नया साल कड़ाके की ठंड में बीतेगा। पढ़ें पूरी खबर

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)


नई दिल्लीः उत्तर भारत के हिस्सों में 29-31 दिसंबर से रात के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई राज्यों में शीतलहर चल रही है।

उत्तर प्रदेश में कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना है। 30-31 दिसंबर के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।

आईएमडी ने कहा, 'अगले तीन दिनों (29-31 दिसंबर) के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। उसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि होगी।' राज्यों के लिए आरेंज चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में सुबह के दौरान घना कोहरा छाने की संभावना है।










संबंधित समाचार