महराजगंज से दिल्ली तक पहुंचेगा 'ईवीएम हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान

डीएन संवाददाता

भारत मुक्ति मोर्चा पार्टी द्वारा ईवीएम के खिलाफ शुरू किया गया आंदोलन लगातार जारी है। यह लडाई 31 जनवरी को नई दिल्ली में विशाल महामोर्चा का रूप लेगी। पढें डाइनामाइट न्यूज की विस्तृत रिपोर्ट

कलेक्टेट में विरोध प्रदर्शन जारी
कलेक्टेट में विरोध प्रदर्शन जारी


महराजगंज: भारत मुक्ति मोर्चा के राष्टीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के आह्वान पर "ईवीएम हटाओ बैलेट पेपर लाओ और लोकतंत्र बचाओ" अभियान को लेकर जनपद पर कार्यकर्ताओं का आंदोलन तेज होता दिखाई दे रहा है। यह अभियान अब महराजगंज से दिल्ली तक पहुंचने वाला है।

इस अभियान के तहत बुधवार को भी कलेक्टेट में भारत मुक्ति मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा।

चार चरणों में चलेगा अभियान

इस अभियान को चार चरणों में बांटा गया है। पांच जनवरी को देश के 567 जिलों के जिला मुख्यालय में राष्टपति को एक ज्ञापन जिलाधिकारियों के माध्यम से भेजा गया है।

महामोर्चा की तैयारियां जोरों पर

14 जनवरी को डीएम कार्यालय पर रैली प्रदर्शन के उपरांत 31 जनवरी को केन्द्रीय चुनाव आयोग कार्यालय, नई दिल्ली में विशाल महामोर्चा की तैयारियां पदाधिकारियों ने तेज कर दी हैं। 

डाइनामाइट न्यूज की टीम ने कलेक्टेट पर भारत मुक्ति मोर्चा के धरना प्रदर्शन का जायजा लिया। 

31 जनवरी को दिल्ली कूच

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को जिलाध्यक्ष मनीष कुमार मानस ने बताया कि राष्टीय अध्यक्ष के नेतृत्व में ईवीएम हटाओ बैलेट पेपर लाओ, लोकतंत्र बचाओ को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। 14 जनवरी को डीएम कार्यालय के समक्ष रैली प्रदर्शन के उपरांत 31 जनवरी को भारी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली को रवाना होंगे। 

धरना प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद 
कलेक्टेट कार्यालय में भारत मुक्ति मोर्चा के धरना प्रदर्शन के दौरान सुनील कुमार, चंद्रभान यादव, रामप्रगट निषाद, लालू प्रसाद, सुरेंद्र मौर्या, शिवा राव, जय सिंह, जोखू प्रसाद, परदेसी, रामसजन सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। 










संबंधित समाचार