डाइनामाइट न्यूज़ पर महराजगंज बाढ़ के रेस्क्यू ऑपरेशन की अपडेट..

डीएन संवाददाता

महराजगंज के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि सभी को सुरक्षित स्थानों तर पहुंचाया जा रहा है।



महराजगंज: जिले के निचलौल, फरेंदा और नौतनवा में लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। डाइनामाइट न्यूज़ जिले के बाढ़ की लगातार लाइव रिपोर्टिंग कर रहा है। एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि पहले से अब बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। बाढ़ग्रस्त इलाकों से सभी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है और उनको खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

पढ़िये और क्या कहा एएसपी ने..

1. जिले में बाढ़ का पानी भरा हुआ है।

2. राहत कार्य लगातार चलाया जा रहा है।

3. बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में पीएसी की नाव और एसएसबी की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुईं हैं।

4. दवाओं और खाद्यानों की आपूर्ति भी लगातार नाव के माध्यम से कराई जा रही है।

5. काफी संख्या में लोगों को रेस्क्यू किया गया है। लोग अब सुरक्षित हैं।










संबंधित समाचार