Ukraine Russia War: प्रतिबंधों से गुस्साया रूस, पश्चिमी कंपनियों की संपत्ति जब्त करने की धमकी, यूक्रेन के सपोर्ट में आये दुनिया के कई देश

डीएन ब्यूरो

यूक्रेन और रूस के बीच का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं यूक्रेन के सपोर्ट में दुनिया भर के कई देश और कंपनियों ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिससे रूस भड़क गया है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

यूक्रेन में तबाही का मंजर
यूक्रेन में तबाही का मंजर


नई दिल्ली: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को लेकर पूरी दुनिया में चिंता का माहौल है। दोनों देशों के बीच हो रही जंग का आज 19वां दिन है और अभी तक ऐसे कोई हालात दिख नहीं रहे है, जिससे दोनों देशों के बीच सुलह हो जाए। इस जंग भले रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा हो लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूक्रेन को कई देशों का सपोर्ट मिल रहा है। जिसके तहत कई देशों और कंपनियों ने रूस के साथ कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया है। खुद पर लगे इस प्रतिबंधों से रूस भड़क गया है।  

रूस और यूक्रेन की बीच होगी मीटिंग

रूस और यूक्रेन के बीच आज वीडियों कॉन्फ्रेंस के जरिए मीटिंग की जाएंगी। दोनों देशों के बीच ये चौथे दौरे की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में यूक्रेन की ओर से होम मिनिस्ट्री के एडवाइजर एंटोन गेराशेंको शामिल होंगे। 

ऑस्ट्रेलिया ने रूस के व्यापारियों पर लगाया प्रतिबंधित

यूक्रेन और रूस की बीच जंग को लेकर रूस के 33 व्यापारियों और रणनीतिकारों पर ऑस्ट्रेलिया ने प्रतिबंध लगा दिया है। ऑस्ट्रेलिया द्वारा बैन हुए व्यापारियों और रणनीतिकारों  की लिस्ट में कई बड़े नाम है। जिसमें रोमन अब्रामोविच, Gazprom के CEO एलेक्सी मिलर और रोसिया बैंक के प्रेजिडेंट दिमित्री लेबदेव शामिल हैं।

पश्चिमी कंपनियों की संपत्तियों को रूस करेगा जब्त 

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की वजह से कई देशों और कंपनियों ने रूस पर पाबंदियां लगा दी है। रूस में  Coca-Cola, McDonald's, Procter & Gamble, IBM जैसी अमेरिकी कंपनियों ने अपनी सर्विस को बंद कर दिया है। इन सभी प्रतिबंधों से रूस काफी भड़क गया है। मिली जानकारी के अनुसार रूस ने इन सभी अमेरिकी कंपनियों को चेतावती दी है कि उनके अधिकारियों की गिरफ्तारी हो सकती है। इसके अलावा उनकी संपत्ति भी जब्त की जा सकती है।

यूक्रेन को मिल रही मदद पर नराज रूस

इस युद्ध में यूक्रेन को NATO और अमेरिका से सैन्य आर्थिक मदद मिल रही है। अमेरिका की तरफ से घोषणा की गई है कि वह यूक्रेन को 20 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद देगा। यूक्रेन को मिल रही विदेशी सैन्य मदद का रूस लगातार विरोध कर रहा है। 










संबंधित समाचार