Ukraine Russia Crisis: यूक्रैन पर रूस का सैन्य हमला, राजधानी कीव पर मिसाइल अटैक, सैन्य अड्डा उड़ाया

डीएन ब्यूरो

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान' की घोषणा कर दी है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किये जाने की खबरें सामना आ रही है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

यूक्रेन के खिलाफ रूस का सैन्य अभियान
यूक्रेन के खिलाफ रूस का सैन्य अभियान


नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान' की घोषणा कर दी है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किये जाने की खबरें सामना आ रही है। इसके साथ यूक्रेन के कई अन्य शहरों और सैन्य ठिकानों पर भी हमले की जानकारी सामने आ रही है। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो परिणाम घातक हो सकते हैं। 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रूस की सेना की सेना का दावा है कि उन्होंने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। इसके अलावा कुछ अन्य शहरों और प्रमुख ठिकानों पर भी हमले की खबरें हैं। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है। एएफपी ने जानकारी दी है कि कीव में एक जोरदार धमाका सुना गया है। इससे पहले पूर्वी यूक्रेन में गोलाबारी की आवाज सुनाई दी थी।

सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा है कि वह हार मानने वाला नहीं है।

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद दक्षिणी रूस के शहरों से गुरुवार को सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। जिन शहरों से उड़ानें रद्द हुईं हैं उनमें क्रास्नोडार, सोची और अनापा शामिल हैं।

पुतिन ने सैन्य कार्रवाई का ऐलान करते हुए धमकी भी दी कि कोई इस मामले में दखल ना दे, वरना अंजाम बुरा होगा।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन-रूस के युद्ध को टाला नहीं जा सकता। इसलिए रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च कर रहा है। इसका लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना को कहा है कि वह हथियार डालें और अपने घर जाएं।










संबंधित समाचार