Ukraine Russia Crisis: रूसी हमलों के बाद यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद, भारतीयों का लाने गया एयर इंडिया का विमान वापस लौटा

डीएन ब्यूरो

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की घोषणा के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू कर दिया है। राजधानी कीव पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किये जाने की खबरें है। रूसी हमलों के बाद यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है।

एयर इंडिया का विमान वापस लौटा (फाइल फोटो)
एयर इंडिया का विमान वापस लौटा (फाइल फोटो)


नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान के बाद रूसी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले किये जा रहे हैं। रूस के हमलों के बाद यूक्रेन ने अपने हवाई क्षेत्र बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस बीच भारतीयों को वापस लाने के लिए कीव गया एयर इंडिया के एक विमान को बीच से ही वापस लौटना पड़ा। 

अधिकारियों के अनुसार जैसे ही यूक्रेनी अधिकारियों ने नागरिक विमान संचालन के लिए देश के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया था एयर इंडिया और केंद्र सरकार ने इसपर विचार करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद यह फैसला हुआ।

गुरूवार सुबह रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किये जाने की खबरें आ रही है। यूक्रेन के कई अन्य शहरों और सैन्य ठिकानों पर भी हमले की जानकारी सामने आ रही है। एक हवाई अड्डे को भी उड़ाने की खबर सामने आयी है। रूस के हमलों के बाद यूक्रेन ने अपने हवाई क्षेत्र बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस बीच भारतीयों को वापस लाने के लिए कीव गया एयर इंडिया के एक विमान को बीच से ही वापस लौटना पड़ा। 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रूस की सेना की सेना का दावा है कि उन्होंने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है। इसके अलावा कुछ अन्य शहरों और प्रमुख ठिकानों पर भी हमले की खबरें हैं। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है। एएफपी ने जानकारी दी है कि कीव में एक जोरदार धमाका सुना गया है। इससे पहले पूर्वी यूक्रेन में गोलाबारी की आवाज सुनाई दी थी। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद दक्षिणी रूस के शहरों से गुरुवार को सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। जिन शहरों से उड़ानें रद्द हुईं हैं उनमें क्रास्नोडार, सोची और अनापा शामिल हैं।










संबंधित समाचार