Uttar Pradesh: यूपी की ये शादी बनी सबसे अनोखी, यहां दुल्हे को विदा कराकर अपने साथ ले गई दुल्हन

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में इस समय एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां विदाई दुल्हन की नहीं बल्कि दुल्हे की हुई है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें क्या है पूरा मामला..

फाइल फोटो
फाइल फोटो


हमीरपुरः अक्सर शादियों में देखा जाता है कि दुल्हा विदाई करा कर दुल्हन को ले जाता है। वहीं यूपी के हमीरपुर में एक ऐसी शादी देखने को मिली है जहां दुल्हे की विदाई करा कर दुल्हन अपने साथ ले गई। जानें आखिर क्या है पूरा मामला।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री आवास में कोरोना वायरस की एंट्री, सीएम की भतीजी निकली कोरोना पॉजिटिव

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सहजना-बरदहा गांव का है। जहां श्रीकांत की बेटी उपासना का पीछले सात महीने से कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी संदीप के साथ अफेयर चल रहा था। लड़के पक्ष के लोगों ने दोनों की शादी कराने का फैसला ले लिया। लॉकडाउन के बीच शनिवार शाम मुख्यालय के चौरा देवी मंदिर में दोनों पक्ष के लोगों की उपस्थिति में दोनों की शादी करा दी गई। 

यह भी पढ़ें: बारात लेकर शादी करने पहुंचा दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव, हुआ खुलासा और फिर..

शादी के बाद दूल्हे के घरवालों ने बहू को विदा कराकर ले जाने से मना कर दिया। दुल्हे के घरवालों का कहना था की उन्हें घर की मरम्मत आदि करवाने के लिए समय चाहिए, जिसके कारण वो दुल्हन को अपने साथ नहीं लेकर जा सकते। काफी देर चर्चा होने के बीच दूल्हा पक्ष राजी नहीं हुआ। इस पर दुल्हन ने दूल्हे को अपने घर में साथ रखने की बात कही। दूल्हे की सहमति पर वधू पक्ष उसे अपने साथ ले गया।










संबंधित समाचार