महराजगंज: शादी का झांसा देकर लड़की से बनाता रहा संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक लड़की ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसके साथ शादी का झांसा देकर कई सालों से संबंध बनाता रहा। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

कोल्हुई थाना क्षेत्र
कोल्हुई थाना क्षेत्र


महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से युवक द्वारा शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाना महंगा पड़ गया। लड़की ने युवक पर आरोप लगाया है कि वह उससे शादी का वादा करके कई बार संबंध बना चुका है। युवक की कहीं और शादी की खबर के बाद यह मामला सामने आया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने कोल्हुई थाने में तहरीर देकर सलमान खान नाम के युवक पर आरोप लगाया कि वह कई सालों से उनकी बेटी के साथ यह बात कह कर संबंध बनाता रहा कि वह उससे शादी करेगा।

यह भी पढ़ें: कोल्हुई के ड्राइवर इरफान की मौत के बाद गांव पहुंचा शव, मचा हड़कंप, पुलिस ने परिजनों से की मुलाकात, जानिये पूरा मामला

युवती ने लड़के से शादी की बात कई बार कही तो वह टालमटोल करता रहा। इसके बाद जब लड़की के परिजनों को कुछ दिन पहले पता चला कि वह युवक शादी करने जा रहा है और शादी का दिन भी निर्धारित हो गया है तो फिर लड़की के पिता ने पुलिस का सहारा लिया। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ कोल्हुई थाना में मुकदमा दर्ज कराया।

एसओ कोल्हुई अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ 376 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर उसे शनिवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।










संबंधित समाचार