Swachh Survekshan Awards 2023: सबसे साफ इंदौर लेकिन पिछड़ गया MP, जानिये ये राज्य कैसे बना सबसे स्वच्छ

डीएन ब्यूरो

मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर ने इतिहास रचते हुए सातवीं बार देश के सबसे साफ शहर का पुरस्कार प्राप्त किया है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिए किसे मिला देश के सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार।

सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट में टॉप पर इंदौर
सबसे स्वच्छ शहरों की लिस्ट में टॉप पर इंदौर


नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर (Indore)ने इतिहास रचते हुए सातवीं बार देश के सबसे साफ शहर का पुरस्कार प्राप्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव को स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार-2023 प्रदान किया। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, गुजरात का सूरत भी टॉप पर रहा। पहली बार दो शहरों ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। 

इंदौर-सूरत के अलावा महाराष्ट्र का नवी मुंबई सबसे साफ शहरों की लिस्ट में शामिल है। नवी मुंबई ने तीसरे सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार हासिल किया है।  

ये राज्य सबसे स्वच्छ
देश के सबसे स्वच्छ राज्यों में महाराष्ट्र टॉप पर रहा।दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। 

टॉप 15 राज्य
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, सिक्किम, कर्नाटक, गोवा, हरियाणा और बिहार।

सरकार की नीतियों से जीता महाराष्ट्र

महाराष्ट्र ने सबको पछाड़ते हुए सबसे स्वच्छ राज्य का पुरस्कार प्राप्त किया है। राज्य ने प्रभावी और टिकाऊ वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम व सरकार की नीतियों को अपनाते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। अधिकारियों ने सरकार की नीतियों को इसका क्रेडिट दिया है।  

कैसे बना इंदौर नंबर वन

इंदौर का सबसे साफ शहर बनने का राज अधिकारियों ने शेयर किया है। उन्होंने कहा कि शहर की प्रभावी व टिकाऊ वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम ने इस सफलता में बड़ी भूमिका निभाई।










संबंधित समाचार