समाजवादी पार्टी का नया नारा, “फिर प्रदेश का दिल जीतेंगे हम मिलकर अपने काम से”

डीएन ब्यूरो

विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों मिली हार से सपा ने अपना हौंसला नहीं छोड़ा है। समाजवादी पार्टी ने अपने चुनाव चिन्ह् ‘साइकिल’ के साथ नया नारा दिया है। “आपकी साइकिल सदा चलेगी आपके नाम से, फिर प्रदेश का दिल जीतेंगे हम मिलकर अपने काम से।”

सपा का नया नारा
सपा का नया नारा


नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हुई भारी पराजय के बाद सोमवार को नया स्लोगन जारी किया है। इसमें पार्टी के चुनाव चिन्ह के नीचे स्लोगन है, ‘आपकी साइकिल सदा चलेगी आपके नाम से, फिर प्रदेश का दिल जीतेंगे हम मिलकर अपने काम से’। सपा समय-समय पर नए स्लोगन को लेकर जनता में जाती रही है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव: 30 सितंबर से पहले होगा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

सपा के सीएम अखिलेश यादव के समय सपा का स्लोगन पूरे होते वादे-काफी लोकप्रिय रहा। विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के साथ गठबंधन कर यूपी चुनाव में उतरी सपा ने ‘यूपी को ये साथ पसंद है’ का भी स्लोगन दिया था लेकिन चुनाव में उसे भारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। हार के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने कहा कि पार्टी की पराजय कांग्रेस से गठबंधन के कारण हुई।

यह भी पढ़ें: पढ़िये..प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर किस अंदाज में हमला बोला

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा में काफी कलह हो गई थी। इस कलह के बाद प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से हाथ मिला लिया। लेकिन कांग्रेस से गठबंधन कर भी पार्टी को फायदा नहीं हुआ। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 403 सीटों में से पूर्ण बहुमत पाकर 325 सीटों से जीत दर्ज की।










संबंधित समाचार