UP Assembly Elections: अखिलेश यादव की विजय यात्रा से पहले कांग्रेस के इस कद्दावर नेता और पूर्व सांसद ने थामा सपा का दामन

डीएन ब्यूरो

यूपी विधानसभा चुनाव के शंखनाद के लिये अखिलेश यादव द्वारा कल से शुरू की जा रही समाजवादी विजय यात्रा से ठीक पहले कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद ने सपा का दामन थामन लिया है। डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

अखिलेश यादव  से मुलाकात करते राजाराम पाल
अखिलेश यादव से मुलाकात करते राजाराम पाल


लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। सपा में दूसरे पार्टियों से आने वाले नेताओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस के कद्दावर नेता तथा पूर्व सांसद राजाराम पाल ने सोमवार को समाजवादी पार्टी दामन थाम लिया। राजाराम पाल का सपा में जाना कांग्रेस के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है।

पूर्व सांसद राजाराम पाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की यूपी में कल से शुरू हो रही समाजवादी विजय रथ यात्रा से ठीक पहले सपा में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की।   

राजाराम पाल कांग्रेस से कानपुर के बिल्हौर तथा अकबरपुर से 2004 तथा 2009 में लोकसभा सदस्य रहे हैं। माना जा रहा है कि राजाराम पाल के अधिकांश समर्थक समाजवादी पार्टी के साथ आ सकते हैं। आगामी चुनावों के मद्देनजर यह सपा के लिये बड़ा राजनैतिक फायदा माना जा रहा है।  










संबंधित समाचार