UP Assembly Election: अखिलेश यादव की मौजूदगी में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक कई समर्थकों के साथ सपा में शामिल

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी अपने कारवां को बढ़ाने में लगी हुई है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। पूरी रिपोर्ट

बुंदेलखंड कांग्रेस प्रभारी, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी भी सपा में शामिल
बुंदेलखंड कांग्रेस प्रभारी, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी भी सपा में शामिल


लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिये कुछ ही समय शेष रह गया है, ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस जहां अपने पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी में वापस लाने में लगी हुई है वहीं समाजवादी पार्टी में कई बाहरी दलों के नेताओं की लगातार एंट्री होती जा रही है। सियासी तौर पर यूपी में संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस के पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। 

वरिष्ठ नेताओं में गिने जाने वाले गयादीन अनुरागी का अपनी पुरानी पार्टी से जाना कांग्रेस के लिये इस बड़ा झटका माना जा रहा है वहीं उनके आने से सपा को नई मजबूती मिली है। बुंदेलखंड के कांग्रेस प्रभारी, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गयादीन अनुरागी और उनके समर्थकों का समाजवादी पार्टी में स्वागत किया। 

बता दें कि गयादीन अनुरागी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। वे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे। गयादीन अनुरागी ने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी की महासचिव, प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को भी भेज दिया। अपने त्याग पत्र में गयादीन अनुरागी ने प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।










संबंधित समाचार