सपा सांसद डिंपल यादव ने आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिया ये बड़ा बयान, जानिये क्या कहा

डीएन ब्यूरो

मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर बड़ा दिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



इटावा: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य सभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी की लोक सभा सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान सामने आया है। डिंपल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए  कहा कि पूरे देश का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। देश की जनता आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।

सपा सांसद ने कहा कि भाजपा वाले समझ गये हैं कि उनकी नीतियां पूरी तरह विफल रही हैं। देश की महिलाएं, किसान, युवा, गरीब और आम आदमी इनकी नीतियो से परेशान है। देश के लोग इस बार इन्हीं मुद्दे पर वोट करेंगे और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

डिंपल ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से जनता में त्राहि-त्राहि है। इस बार लोग इसी संदेश के साथ वोट देने जाएंगे क‍ि उन्हें अपने परिवार, अपने बच्चों के भविष्य को सुधारना है।

बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने इस मुद्दे पर भाजपा पर हमाल बोला था। सपा प्रमुख ने कहा था कि भाजपा ये समझ ले कि इस बार 100 करोड़ लोग उनके खिलाफ हैं। इस बार INDIA  इसी भाजपा का सफाया करेगी। ईडी, सीबीआई और आईटी इनके (भाजपा) संगठन के हिस्से हैं, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।










संबंधित समाचार