RJ Simran: मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने किया सुसाइड, फ्लैट में फंदे में लटका मिला शव

डीएन ब्यूरो

इंस्टाग्राम पर करीब सात लाख फॉलोअर्स वाली जम्मू-कश्मीर की मशहूर फ्रीलांस रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने सेक्टर 47 में अपने किराए के घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

रेडियो जॉकी सिमरन सिंह
रेडियो जॉकी सिमरन सिंह


गुरुग्राम: इंस्टाग्राम पर करीब सात लाख फॉलोअर्स वाली जम्मू-कश्मीर की मशहूर फ्रीलांस रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने सेक्टर 47 में अपने किराए के घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात को उनका शव उनके कमरे में लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पुलिस ने बताया कि सिमरन को उनके प्रशंसक "जम्मू की धड़कन" के नाम से जानते हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी प्रोफ़ाइल से पता चलता है कि उन्होंने आखिरी बार 13 दिसंबर को रील पोस्ट की थी।

यह भी पढ़ें | लखनऊ: IIT की एसोसिएट प्रोफेसर आयुषी शर्मा ने की आत्महत्या, जानें वजह

 

इंस्टाग्राम पर आरजे सिमरन सिंह के छह लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

उन्होंने अपना आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट 13 दिसंबर को किया था। इसमें वो एक गाने पर बीच के किनारे डांस करती दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें | Gorakhpur: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, हिरासत में लिये गये 3 लोग

सिरमन अपने अंदाज के लिए प्रशंसकों के बीच मशहूर थीं। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर कई फनी वीडियोज हैं जिन्हें उनसे फॉलोअर्स बेहद पसंद करते थे। उनकी खबर सुनकर प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है।










संबंधित समाचार