यूपी: पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस जा रहे राहुल-प्रियंका गांधी के काफिले को रोका गया, पैदल निकल पड़े दोनों

DN Correspondent

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैगरैप पीड़िता के परिवार वालों से मिलने जा रहे राहुल-प्रियंका गांधी के काफिले को रोका गया जिसके बाद दोनों पैदल निकल पड़े।



हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैगरैप पीड़िता के परिवार वालों से मिलने जा रहे राहुल-प्रियंका गांधी के काफिले को रोका गया। प्रशासन ने उन्हें आगे जाने की अनमति नहीं दी। जिसके बाद दोनों पैदल निकल पड़े।

 

यमुना एक्सप्रेस-वे पर इनके काफिले को रोका गया। बताया जा रहा है कि जहां उन्हें रोका गया था, वहां से हाथरस की दूरी 142 किलोमीटर है।

रास्ते में पैदल चलते समय डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा कि लड़कियों के साथ यूपी में अत्याचार हो रहा है और इसपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आगे प्रियंका ने कहा कि महिलाओं के सुरक्षा की जिम्मेदारी योगी सरकार को लेनी होगी।










संबंधित समाचार