रायबरेली से कांग्रेस चेयरपर्सन सोनियां गांधी ने भरा पर्चा, पूरा गांधी परिवार रहा मौजूद

डीएन ब्यूरो

अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पर्चा दाखिल करने के बाद सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस के एक और गढ़ रायबरेली से नामांकन भर दिया है। सोनिया के साथ राहुल गांधी भी रायबरेली में मौजूद रहे। इस दौरान प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और उनके दोनों बच्चे भी मौजूद रहे।

फाइल फोटो
फाइल फोटो


रायबरेली: कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा से आज अपना नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। इस मौके पर पूरा राहुल गांधी परिवार और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

 

कांग्रेस दफ्तर कलेक्‍ट्रेट तक रोड शो 

पूजा पाठ के बाद कांग्रेस ऑफिस से कलेक्‍ट्रेट तक एक रोड शो निकाला गया। रोड शो में सैकड़ों कार्यकर्ता न्‍याय और राहुल जिंदाबाद और सोनिया जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं के उत्‍साह को देखकर गांधी परिवार के चेहरों पर जबरदस्‍त खुशी की लहर देखी जा सकती थी। 

2004 से रायबरेली का कर रही हैं प्रतिनिधित्‍व 

सोनिया 2004 से रायबरेली का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसबार वो पांचवी बार अपनी दावेदारी पेश कर रही है

 

पूजा की परंपरा है पुरानी

रायबरेली लोकसभा सीट पर सोनिया गांधी से पहले इंदिरा गांधी भी नामांकन से पहले गुरु जी के घर में पूजा अर्चना किया करती थी। सोनिया गांधी भी उसी परंपरा को निभा रही हैं। नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्‍ट्रेट निकलने से पहले सोनिया गांधी ने भी पूजा अर्चना की

इस सीट से जीतती आई हैं सोनिया 

2004 से सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद हैं। सोनिया ने साल 2004, 2006 उपचुनाव, 2009 और 2014 में इस सीट पर जीत दर्ज की है। सोनिया गांधी को 2014 में 5,26,434 वोट मिले थे। अब पांचवीं बार एक बार फिर चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि सोनिया इसबार रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगी।










संबंधित समाचार