Congress's ‘Anti-Inflation’ Protest: प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, प्रदर्शन शुरु, प्रधानमंत्री मोदी के आवास को घेरने की तैयारी

डीएन ब्यूरो

महंगाई के खिलाफ देश भर में आज कांग्रेसियों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेसियों द्वारा ‘ब्लैक फ्राइडे’ के दौरान अधिकतर कांग्रेसी नेता काले कपड़े पहने नजर आ रहे हैं।



नई दिल्ली: महंगाई के खिलाफ देश भर में आज कांग्रेसियों द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली में भी सड़क से संसद तक कांग्रेसी नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। सोनिया गांधी के नेतृत्व में राहुल गांधी समेत पार्टी नेता संसद से राष्ट्रपति भवन कर मार्च निकाल रहे हैं। दूसरी तरफ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री आवास को घेरने की तैयारी की जा रही है। 

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास की तरफ कूच करने की तैयारी में हैं। कांग्रेसी पीएम आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं। कांग्रेसियों के इस मार्च के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का कड़े इंतजाम किये गये हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों द्वारा ‘ब्लैक फ्राइडे’ के दौरान अधिकतर कांग्रेसी नेता काले कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी विरोध के लिये काले कपड़ों में संसद भवन पहुंचे हैं। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ संसद से कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। विरोध प्रदर्शन में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेता भाग ले रहे कांग्रेसियों द्वारा राष्ट्रपति भवन मार्च निकाला जा रहा है। 

कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर को छोड़कर पूरी नई दिल्ली क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है। जगह-जगह पुलिस का कड़ा पहरा है और प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने की संभावना है।

महंगाई के खिलाफ देश भर में हल्लाबोल और राष्ट्रपति भवन तक मार्च से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान का हर संस्थान आज स्वतंत्र, निष्पक्ष नहीं है। हिंदुस्तान का हर संस्थान आज RSS के नियंत्रण में है। हम सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं, हम हिंदुस्तान के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ लड़ रहे हैं। 

दूसरी तरफ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता दिल्ली में मार्च निकाल रहे हैं। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा सकता है।  










संबंधित समाचार