Congress protest on inflation: सोनिया गांधी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ संसद से सड़क तक कांग्रेस सांसदों का विरोध प्रदर्शन शुरू, राष्ट्रपति भवन के लिए निकले बड़ी संख्या में सांसद, राहुल गांधी भी साथ

डीएन ब्यूरो

कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर को छोड़कर पूरी नई दिल्ली क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है। जगह-जगह पुलिस का कड़ा पहरा है । पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर



नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ संसद से कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। विरोध प्रदर्शन में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेता भाग ले रहे हैं।

राहुल गांधी विरोध के लिये काले कपड़ों में संसद भवन पहुंचे हैं। कांग्रेसियों द्वारा राष्ट्रपति भवन मार्च निकाला जा रहा है।

कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर जंतर-मंतर को छोड़कर पूरी नई दिल्ली क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है। जगह-जगह पुलिस का कड़ा पहरा है और प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने की संभावना है।

महंगाई के खिलाफ देश भर में हल्लाबोल और राष्ट्रपति भवन तक मार्च से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान का हर संस्थान आज स्वतंत्र, निष्पक्ष नहीं है।

हिंदुस्तान का हर संस्थान आज RSS के नियंत्रण में है। हम सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं, हम हिंदुस्तान के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ लड़ रहे हैं। 

दूसरी तरफ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता दिल्ली में मार्च निकाल रहे हैं। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा सकता है।










संबंधित समाचार